ब्रेकिंग न्यूज़:-

ब्रेकिंग न्यूज़:- "वस्त्रदान जैसे अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत का केंद्र बने."

Thursday 26 September 2019

NSS का स्थापना दिवस चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज में मनाया गया...

NSS का स्थापना दिवस चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज में मनाया गया:-


 बिलासपुरन्यूज़:- शहर के चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ डॉ.पलक जायसवाल (डायरेक्टर चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज) के करकमलों द्वारा किया गया।
    इस कार्यक्रम के दौरान डॉ.बरुन यादव (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना  चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज) द्वारा रा.से.यो. के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों को एन.एस एस से अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित भी किये ।साथ ही रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी (सुश्री उषा जायसवाल) द्वारा एन.एस.एस के गतिविधियों को विस्तार से बताया गया ।

         इस संगोष्ठी के दौरान ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें डांस , सांग ,नुक्कड़ नाटक,पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं क्विज़  प्रतियोगिताओं में स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये।
       इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर आशिष जायसवाल (एम.डी चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज) ,डॉ. पलक जायसवाल (डायरेक्टर चौकसे कॉलेज ),डॉ. के.सी.महाजन (प्रिंसिपल चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज),डॉ.धीरज अहिरवार (प्रिंसिपल स्कूल ऑफ फार्मेसी), डॉ. बरुन यादव (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना), सुश्री उषा जायसवाल (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना),डॉ.मंतोष सिन्हा,(प्रिंसिपल साइंस एंड कॉमर्स शरद कौशिक(ओ.एस.डी.),श्री नितिन जैन( ए.ओ. चौकसे कॉलेज) श्री अमन सिंग (कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो. कॉमर्स एंड साइंस) व अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। 
 
    कार्यक्रम की इस गोष्ठी सम्मेलन में डॉ. पलक जायसवाल ने गांव एवं शहर के स्वच्छता विषय को लेकर शहर  के तुलना में गांव को स्वच्छ बताते हुए स्वयं सेवकों को शहर में भी निरंतर शिविर लगाने की बात कही।
    कार्यक्रम का समापन चौकसे कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स के एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी श्री अमन सिंग के आशीष वचनों से हुई।
                     
                                 इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय योजना  के स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा,वरिष्ठ स्वयंसेवकों में-अरुण साहू,दिनदयालसाहू,आभाषश्रीवास,दिगांतागुप्ता,अरुणभ,आदेश वर्मा,जतिनसिंग,धनकुमार,गयाराम,सौरवनाग,    
                शुभमपटेल,पुष्पेंद्रचंद्राकर एवं छात्राओं में शेफाली सिंग,भाव्यानैर,इशिता,नुशरतशैख़,श्वेता डहरिया,हर्षिता राठी,शिवांगी साहू सहित अन्य स्वयं सेवक भी उपस्थित रहे।




               
                                         

1 comment: