ब्रेकिंग न्यूज़:-

ब्रेकिंग न्यूज़:- "वस्त्रदान जैसे अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत का केंद्र बने."

Monday 20 July 2020

ग्राम लखाली गौठान से गोधन न्याय योजना का हुआ शुभारंभ,गोपालक से 2रु किलो की दर से खरीदा जाएगा:-

ग्राम लखाली गौठान से गोधन न्याय योजना का हुआ शुभारंभ, गोपालक से 2रु किलो की दर से खरीदा जाएगा:-

जांजगीर-चाम्पा न्यूज़:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का शुभारंभ आज जांजगीर-चाम्पा जिले के लखाली ग्राम में गौठान से योजना की प्रभारी एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी विधायक बिलाईगढ़ ने किया। इस अवसर पर जांजगीर - चाम्पा कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं समस्त अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

        चंद्रदेव राय जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विलुप्त होती जा रही परंपराओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है।गौपालकों के हित में लिया गया यह निर्णय आने वाले समय में राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के दिन इसकी शुरूआत की जा रही है।
-:वीडियो क्लिप:-

          कलेक्टर यशवंत कुमार ने कहा कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से एक ओर जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा एवं दूसरी ओर शहरी तथा ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पशुपालकों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासी से अधिकमात्रा में गोबर दो रूपए प्रति किलो की दर से खरीदा गया एवं गौठान का निरीक्षण भी किया गया।



    सभी अतिथियों के द्वारा गौठान में वृक्षा रोपण कर वातावरण को हरा भरा बनाया गया,जिससे वातावरण साफ़ - स्वस्थ हो एवं लोगों के द्वारा पेड़ -पौधा की कटाई की जाती है ,वो न हो और लोगो को अच्छा सिख मिल पाए।

      ग्राम के सहायता समूहों एवं स्वस्थ समूहों के द्वारा स्टॉल लगा कर तरह-तरह की सामग्री बना कर प्रदर्शनी लगाया गया एवं बच्चों के द्वारा गाऊ माता के चित्रों स्वरूप रंगोली बनाया गया। इस हरेली पर्व में लोग गेड़ी चढ़ कर परम्परा को अभी तक जीवित रखे है,बम्हनीडीह जनपद कार्यापालन अधिकारी एवं जनपद सदस्य विद्यानन्द चन्द्रा ने गेंड़ी चढ़कर उत्साह वर्धन किए।
 
          गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामवासी 2रु किलो के अनुसार विक्रय कर पाएंगे एवं इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच सन्तोष कुमार चंद्रा एवं पूर्व सरपंच व इस योजना के ग्राम अध्यक्ष राजकुमार चन्द्रा,ग्रामपंचायत सचिव व समस्त ग्रामवासी की सभाग्यता दिए।



विज्ञापन:-


No comments:

Post a Comment