ब्रेकिंग न्यूज़:-

ब्रेकिंग न्यूज़:- "वस्त्रदान जैसे अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत का केंद्र बने."

Thursday 21 December 2023

छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की आदेश जारी:-

छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की आदेश जारी:-


Chhattisgarh 24 Times news/-(चीफ एडिटर दीपक चन्द्रा):-छत्तीसगढ सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी करेगी। इसे लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बुधवार रात आदेश जारी कर दिया है। धान खरीदी का आदेश 1नवंबर 2023 से ही मान्य हो गया है। जो किसान पुराने नियम के हिसाब से धान बेच चुके हैं, वे भी अब निर्धारित पात्रता में बेच सकेंगे।मिली जानकारी अनुसार, छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक नवंबर 2023 से जारी है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। इसके लिए 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है।





      भाजपा सरकार ने धान खरीदी करने के साथ ही अपने चुनावी घोषणापत्र के तीन वादे पूरे कर दिए हैं। 6 दिन पहले हुई कैबिनेट की पहली बैठक में ही सीएम विष्णुदेव साय ने 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को आवास देने और 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का फैसला कर दिया था।

No comments:

Post a Comment