ब्रेकिंग न्यूज़:-

ब्रेकिंग न्यूज़:- "वस्त्रदान जैसे अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत का केंद्र बने."

Sunday 10 December 2023

ब्रेकिंग: विष्णुदेव साय होंगे नये मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में फैसला, कुछ देर में हो सकता है ऐलान:-

ब्रेकिंग: विष्णुदेव साय होंगे नये मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में फैसला, कुछ देर में हो सकता है ऐलान:-


रायपुर 10 दिसंबर 2023:- विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री हो सकते हैं। विधायक दल की बैठक में इस बात पर मुहर लग गयी है। हालांकि इस बारे में अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि खबर ये है कि विष्णुदेव साय नये मुख्यमंत्री होंगे।पर्यवेक्षकों के पास दो विकल्प हैं जिसमें पहला ये है कि मीटिंग में ही ऐलान करें कि कौन होगा सीएम और या विधायकों की राय लेकर दिल्ली आए और बाद में दिल्ली से सीएम के चेहरे का ऐलान हो.लेकिन इतना तय है कि छत्तीसगढ में नए सीएम को लेकर बीजेपी अपनी राय बना लेगी. जीत मे अहम रोल निभाने वाले पार्टी के प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन रायपुर में मौजूद है. दोनों नए सवाल के सीएम पर सब कुछ पर्यवेक्षकों की टीम पर छोड़ रहे हैं लेकिन ये जरूर कह रहे हैं कि 24 घंटे में राज्य को नया सीएम मिल जाएगा.


        विष्णदेव साय बेहद सौम्य माने जाते हैं। भाजपा में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अहम जिम्मेदारी संभाल चुके विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंच और सरपंच से की थी। एक बार उन्होंने राजनीति में कदम बढ़ाया, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। विष्णुदेव साय तीन बार रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इस बार उन्होंने कुनकुरी विधानसभा से चुनाव जीता है। विष्णुदेव साय अभी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भी रहे हैं।


पूरा नाम: विष्णुदेव साय

जन्म तिथि: 21 फरवरी 1964

उम्र: 59

जन्म स्थान: बगिया, जिला: जशपुर (छत्तीसगढ़)

शिक्षा: 10 वीं पास

(लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिला: जशपुर)

व्यवसाय: कृषि

रुचि: बैडमिंटन, फुटबॉल, किताबें पढ़ना, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबों की सेवा करना।

पिता का नाम: राम प्रसाद साय

माता का नाम: जशमनी देवी

वैवाहिक स्थिति: विवाहित

जीवनसाथी का नाम: कौशल्या देवी

पुत्र: एक

पुत्री: दो




 




No comments:

Post a Comment