ब्रेकिंग न्यूज़:-

ब्रेकिंग न्यूज़:- "वस्त्रदान जैसे अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत का केंद्र बने."

Thursday 24 November 2022

जैजैपुर विधानसभा के विधायक केशव चन्द्रा के हाथों सहकारी समिति केंद्र ग्राम लखाली के धान मंडी में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ:-

जैजैपुर विधानसभा के विधायक केशव चन्द्रा के हाथों सहकारी समिति केंद्र ग्राम लखाली के धान मंडी में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ:-


जांजगीर- चांपा न्यूज़:- जैजैपुर विधान सभा के विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने आज जांजगीर- चांपा जिले के ग्राम लखाली सहकारी समिति केंद्र में मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया , विधायक जी ने ग्राम के किसानों को शुभकामनाये दी। विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने एक बोरी धान का वजन कर धान मंडी में आज प्रथम दिवस पर किसान जीवन लाल चन्द्रा, किसान ननकु चन्द्रा का धान खरीद कर धान मंडी में धान खरीदने का शुभारंभ और किसान जीवन लाल को विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा द्वारा पुष्पहार पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।





      इस मौके पर साथ ही जनपद सदस्य विद्यानंद चन्द्रा, ग्राम के मुख्या सरपंच संतोष कुमार चन्द्रा,पूर्व सरपंच गोपेश्वर प्रसाद चन्द्रा,पूर्व सरपंच व गौठान समिति अध्यक्ष लखाली राजकुमार चंद्रा और समस्त पंच, ग्राम वासियों उपस्थित थे। गौरतलब है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि तथा फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए तथा धान की खेती बदले अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ की मान से 10 हजार सब्सिडी दी जा रही है। 




       बीते तीन सालों में राज्य के किसानों को 16 हजार 415 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। वर्ष 2019 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 18.43 लाख किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए के मान से 5627 करोड़ रूपए, वर्ष 2020 में 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 24 लाख किसानों को तीन किश्तों में 5235 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। वित्तीय वर्ष के अंत तक किसानों को चौथी किश्त के रूप में 1745 करोड़ रूपए की सब्सिडी और दी जाएगी। इस प्रकार इस राज्य के किसानों को कुल 6980 करोड़ रूपए सब्सिडी के रूप में मिलेंगे।



No comments:

Post a Comment